
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज: iPhone से Nothing Phone 3 तक बंपर डिस्काउंट
सार: फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल 23 सितंबर से शुरू होगी, जिसमें स्मार्टफोन्स पर भारी छूट मिलेगी। सबसे बड़ी डील नथिंग फोन 3 पर है, जो 79,999 रुपये की जगह सिर्फ 34,999 रुपये में मिलेगा। 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 चिपसेट, 16GB RAM, 512GB स्टोरेज, 5,500mAh बैटरी और 50MP ट्रिपल कैमरा इसकी खासियत हैं।
फ्लिपकार्ट साल की सबसे बड़ी बिग बिलियन डेज सेल 23 सितंबर से शुरू कर रहा है। इस बार स्मार्टफोन खरीदारों के लिए सबसे आकर्षक डील्स होंगी—iPhone से लेकर एंड्रॉइड डिवाइस तक, कई मॉडल अब तक के न्यूनतम दाम पर मिलेंगे। कंपनी पहले ही कई स्मार्टफोन ऑफर्स का खुलासा कर चुकी है।
सबसे चर्चित डील Nothing Phone 3 की है। 79,999 रुपये में लॉन्च हुआ यह प्रीमियम फोन अब सेल के दौरान सिर्फ 34,999 रुपये में उपलब्ध होगा—यानि करीब ₹45,000 का सीधा डिस्काउंट, यानी लगभग आधी कीमत पर। फ्लिपकार्ट ऐप पर नथिंग और सीएमएफ डिवाइसों के ऑफर्स का अलग पेज भी लाइव है।
Nothing Phone 3 के खास फीचर्स:
डिस्प्ले: 6.67-इंच AMOLED, 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i, 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस।
परफॉर्मेंस: स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 चिपसेट, 16GB तक RAM, 512GB स्टोरेज।
बैटरी: 5,500mAh, 65W फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस और 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग।
कैमरा सेटअप: 50MP प्राइमरी लेंस, 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP पेरिस्कोप, 50MP अल्ट्रावाइड, और 50MP फ्रंट कैमरा।
अगर आप फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो 23 सितंबर से शुरू हो रही यह सेल सबसे बेहतर मौका साबित हो सकती है।

