
लंदन में विरोध प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे लोग!
सेंट्रल लंदन में रविवार को प्रवासियों के ख़िलाफ़ ब्रिटेन के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ. माना जा रहा है कि 1 लाख से ज्यादा लोग लंदन की सड़कों पर “यूनाइट द किंगडम” रैली के लिए एकजुट हुए. तनाव तब बढ़ गया जब प्रदर्शनकारियों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में 26 पुलिसकर्मी घायल हुए. मेट्रोपोलिटन पुलिस ने हिंसा को “पूरी तरह अस्वीकार्य” बताया है और कहा है कि अलग-अलग अपराधों में 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस कार्यक्रम का नेतृत्व जाने-माने कार्यकर्ता टॉमी रॉबिन्सन ने किया.

