
सिलीगुड़ी में भूकंप के झटके, असम था केंद्र!
सिलीगुड़ी में शाम 4.41 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र असम के धेकियाजुली से 16 किलोमीटर दूर था। वहां शाम 4:41 बजे 5.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ। इस भूकंप का असर दिल्ली में भी महसूस किया गया। भारत के साथ-साथ नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार और चीन तक महसूस किया गया।

