पैसों के कारण दोस्तों ने दोस्त का कुल्हाड़ी से धड़ से अलग किया सिर

गोरखपुर में लेन-देन के विवाद में तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूरजकुंड कॉलोनी निवासी अंबुज मणि उर्फ रिशू की उसके दोस्तों ने कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को कार से महराजगंज ले जाकर सिर व धड़ अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिए।

गोरखपुर में एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां दोस्तों ने मिलकर एक दोस्त की गला काटकर हत्या कर दी, और शव को घर से 50 किलोमीटर दूर फेंक दिया। मामला पैसे के लेनदेन का बताया जा रहा है, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतक के दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है, वही एक अन्य की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार, सूर्य विहार कॉलोनी निवासी संतोष मणि त्रिपाठी के 20 वर्षीय बेटे अंबुज उर्फ रिशू 26 नवंबर की रात तीन दोस्तों के साथ चिलुआताल थाना क्षेत्र में एक हल्दी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला था लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। तिवारीपुर थाना पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से अंबुज के दो दोस्तों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोप है कि दोनों ने कुल्हाड़ी से अंबुज का गला काटकर उसकी हत्या कर दी।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि,
“अंबुज ने मुझे 40 हजार में अवैध पिस्टल दी थी, जो खराब थी। पैसे मांगे तो झगड़ा हो गया। दोस्तों के साथ बेसबॉल और डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। कार में डालकर गला दबाकर मार डाला और फिर कुल्हाड़ी से सिर काट दिया। पहचान न हो, इसलिए उसे न्यूड किया, रक्षा सूत्र और अंगूठी वाली ऊंगली तक काट दी। फिर महराजगंज जिले में धड़ और सिर अलग-अलग फेंक दिया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button