जापान में 7.6 तीव्रता के भूकंप के झटकों के बाद सुनामी का अलर्ट

जापान के उत्तरी तट से दूर समुद्र में एक शक्तिशाली भूकंप आया. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता लगभग 7.6 आंकी गई. भूकंप के बाद देश के पूर्वोत्तर तट के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है.

जापान में जोरदार भूकंप के बाद विज्ञान एजेंसी ने सुनामी को लेकर अलर्ट जारी किया है. एजेंसी ने बताया कि सुनामी की लहरें 10 फीट तक उठ सकती हैं. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने सोमवार को बताया कि जापान के उत्तरी तट से कुछ दूरी पर समुद्र में 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है. भूकंप के तुरंत बाद पूर्वोत्तर तट के कई इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है.
JMA के अनुसार, सुनामी की लहरें 3 मीटर (लगभग 10 फीट) तक ऊंची हो सकती हैं. सबसे ज्यादा खतरा इशिकावा प्रान्त और उसके आसपास के क्षेत्रों में है. एजेंसी ने तत्काल लोगों से ऊंची जगहों पर चले जाने और समुद्र तट से दूर रहने की अपील की है.
अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों और पर्यटकों से तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने को कहा है. अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिए गए हैं. आपातकालीन सेवाएं सक्रिय कर दी गई हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों की सहायता की जा सके. वहीं, टीवी चैनलों पर लगातार आपात सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button