तालिबान सरकार के विदेश मंत्री अमीर ख़ान मुत्तक़ी दिल्ली पहुंचे

कूटनीतिक हलकों का मानना है कि यह दौरा भारत और तालिबान सरकार के बीच संवाद के नए आयाम खोलेगा.

अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान सरकार के विदेश मंत्री अमीर ख़ान मुत्तक़ी आज गुरुवार को भारत पहुंचे हैं. भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि मुत्ताकी के इस दौरे से काबुल में तालिबान शासन के साथ भारत के संबंधों को एक नया आयाम मिलने की उम्मीद है.
2021 में अफ़ग़ानिस्तान की सत्ता पर क़ब्ज़े के बाद तालिबान के विदेश मंत्री का यह पहला भारत दौरा है. भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने तीन अक्तूबर को कहा था कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद समिति ने मुत्तक़ी को भारत दौरे की छूट दी है.
मुत्ताकी को पिछले महीने ही नई दिल्ली आना था, लेकिन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) द्वारा लगाए गए यात्रा प्रतिबंध (Travel Ban) के कारण उनका यह दौरा रद्द कर दिया गया था. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की समिति ने 30 सितंबर को मुत्ताकी को अस्थायी छूट देते हुए 9 से 16 अक्टूबर तक नई दिल्ली आने की अनुमति दी है
UNSC ने तालिबान के सभी प्रमुख नेताओं के खिलाफ प्रतिबंध लगाए हैं, और उन्हें विदेश यात्रा के लिए इस तरह की छूट (वेवर) हासिल करनी पड़ती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button