
इजराइल-ईरान जंग इंडिया की लंदन, टोरंटो, पेरिस, शिकागो उड़ानें रद
1 मार्च के लिए एयर इंडिया की लंदन, टोरंटो, फ्रैंकफर्ट, पेरिस और शिकागो आने-जाने वाली सभी फ्लाइट कैंसिल हो गई हैं। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद ऐसा हुआ है। इस हमले के कारण क्षेत्र में जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ गई है। इसी के बाद एयरलाइन ने यह फैसला लिया।
ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ गई है। इस बीच एयर इंडिया ने बड़ा ऐलान किया है। उसने 1 मार्च के लिए लंदन, टोरंटो, फ्रैंकफर्ट, पेरिस और शिकागो आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दीं हैं। एयरलाइन ने बदलते ग्लोबल सिक्योरिटी हालात के बीच ऑपरेशनल दिक्कतों का हवाला देकर ऐसा किया है।
एयरलाइन ने कहा कि यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया है। वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव की वजह से बड़े पैमाने पर एयरस्पेस पाबंदियों और फ्लाइट्स के रूट बदलने के बाद ऐसा किया गया। मिडिल ईस्ट के कई कॉरिडोर या तो बंद हैं या कड़ी पाबंदियों के तहत चल रहे हैं। इससे इंडिया और नॉर्थ अमेरिका के साथ यूरोप के बीच लंबी दूरी के रूट्स पर काफी असर पड़ा है।
प्रवक्ता ने कहा, जिन गेस्ट ने 5 मार्च 2026 तक की यात्रा के लिए 28 फरवरी 2026 तक गल्फ रीजन के लिए या वहां से यात्रा बुक की है, वे बिना किसी तारीख बदलने की फीस के अपनी यात्रा को आगे की किसी तारीख के लिए रीशेड्यूल कर सकते हैं या अपनी बुकिंग कैंसल करके अपने ओरिजिनल पेमेंट मोड में पूरा रिफंड पा सकते हैं।

