नेशनल हेराल्ड मामले में मल्लिकार्जुन खड़गे – पीएम मोदी और शाह को इस्तीफ़ा देना चाहिए

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। अदालत ने दोनों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ से दोनों के खिलाफ दायर की गई चार्जशीट का संज्ञान लेने से इनकार कर दिया।

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। अदालत ने दोनों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ से दोनों के खिलाफ दायर की गई चार्जशीट का संज्ञान लेने से इनकार कर दिया। ईडी ने दोनों नेताओं को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी बनाया है। आरोपपत्र में सोनिया और राहुल पर एसोसिएट्स जर्नल लिमिटेड (एजेएल) के अंतर्गत आने वाली 2000 करोड़ रुपये की संपत्ति को हड़पने का आरोप था।
चार्जशीट पर संज्ञान लेने से कोर्ट के इनकार के बाद कांग्रेस ने बुधवार को नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफ़ा देने की मांग की है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “राजनीतिक द्वेष से ये काम किया जा रहा है। इस मामले में कोई एफ़आईआर नहीं हुई है…हमारा नारा है सत्यमेव जयते और हम इस मामले में आए फ़ैसले का स्वागत करते हैं।”
उन्होंने कहा, “फ़ैसला आने के बाद पीएम मोदी और अमित शाह को इस्तीफ़ा दे देना चाहिए। उन्हें इस तरह से लोगों को परेशान नहीं करना चाहिए।” उन्हें मालूम होना चाहिए कि ऐसी चीज़ें वो करेंगे तो लोग चुप नहीं बैठेंगे।”
पार्टी के वरिष्ठ नेता वेणुगोपाल ने कहा, “कांग्रेस के ख़िलाफ़ पिछले सात सालों से विद्वेष की राजनीति देश की सड़कों पर की जा रही है। हमारे वरिष्ठ नेताओं को राजनीतिक विद्वेष का निशाना बनाया जा रहा है और इससे हर कार्यकर्ता आक्रोषित है।”
मंगलवार को नेशनल हेराल्ड-यंग इंडियन मामले में प्रवर्तन निदेशालय की आरोपपत्र पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया जिसे कांग्रेस ने सच्चाई की जीत बताई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button