
लेबनान पर इजरायल का हमला, हिजबुल्लाह के कमांडर समेत 10 की मौत
लेबनान के बेका घाटी में इजरायल के हमलों में कम से कम 10 लोगों की मौत और 24 घायल हुए हैं, जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं।
शुक्रवार को इजरायली वायुसेना ने लेबनान के पूर्वी हिस्से में स्थित बेका वैली में भीषण हवाई हमले किए। लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इन हमलों में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है और 24 अन्य घायल हुए हैं। चिंता की बात यह है कि हताहतों में तीन बच्चे भी शामिल हैं जो इस हिंसा की चपेट में आ गए।
इन हमलों में इजरायल को एक बड़ी सफलता मिली है। दो सुरक्षा सूत्रों ने पुष्टि की है कि हिजबुल्लाह के वरिष्ठ नेता हुसैन याघी इस हमले में मारे गए हैं। याघी पूर्व हिजबुल्लाह सांसद मोहम्मद याघी के बेटे थे। हिजबुल्लाह मीडिया के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाना तय हुआ है।

