
उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में चलती ट्रेन की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत
मिर्जापुर जिले में बुधवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। यहां ट्रेन की चपेट में आकर छह लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद शवों के चिथड़े उड़ गए थे।
बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय कुछ यात्री ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. ये हादसा सुबह साढ़े नौ बजे हुआ.
उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बीबीसी से कहा, ”इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है.”
स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने नाम ना ज़ाहिर करने की शर्त पर बताया, ”यात्री चोपन-प्रयागराज ट्रेन से उतरने के बाद गलत दिशा में प्लेटफ़ॉर्म से नीचे उतर गए. वे फुट-ओवर ब्रिज का उपयोग करने के बजाय सीधे ट्रैक पार कर रहे थे. उसी दौरान वहां हावड़ा से कालका जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए.”
बताया जा रहा है कि ये लोग कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए मिर्ज़ापुर पहुंचे थे. हादसे के बाद स्टेशन स्थानीय लोग और रेलवे पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया.
हादसे के बाद शवों को रेलवे लाइन से हटाकर शिनाख्त कराया गया। इसमें सविता (28) पत्नी राजकुमार निवासी कमरिया थाना राजगढ़, साधना (16) पुत्री विजय शंकर बिंद, शिव कुमारी (12) पुत्री विजय शंकर, अप्पू देवी (20) पुत्री श्याम प्रसाद, सुशीला देवी (60) पत्नी स्व. मोतीलाल निवासी महुआरी थाना पड़री, कलावती देवी (50) पत्नी जनार्दन यादव निवासी बसवा थाना कर्मा सोनभद्र के शवों की शिनाख्त हुई है.

