ऑस्ट्रेलिया के PM अल्बनीज ने सरकारी आवास पर की शादी

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमत्री एंथनी अल्बनीज ने अपनी महिला मित्र हेडन से शनिवार को शादी कर ली। इस शादी समारोह में सिर्फ चुनिंदा मेहमानों ही शामिल हुए।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शनिवार को अपनी महिला मित्र जोडी हेडन के साथ राजधानी कैनबरा स्थित अपने आधिकारिक निवास ‘द लॉज’ में शादी कर ली है। अल्बनीज ने अपने एक्स हैंडल पर शादी की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किया है। उनकी यह शादी गोपनीय थी। इस निजी समारोह में सिर्फ चुनिंदा मेहमान ही शामिल हुए। अल्बनी ने अपनी मित्र हेडन से विवाह कर लिया।
ऑस्ट्रेलिया के संघीय शासन के 124 साल के इतिहास में अल्बनीज इस पद पर रहते हुए शादी करने वाले पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं। लगभग 60 मेहमानों की मौजूदगी में सिविल सेलिब्रेंट ने दोपहर के समारोह में दोनों को पति-पत्नी घोषित किया। मेहमानों में ऑस्कर विजेता अभिनेता रसेल क्रो और कई कैबिनेट मंत्री शामिल थे। शादी की कोई मीडिया कवरेज नहीं थी; शादी होने के बाद ही इसकी जानकारी सार्वजनिक की गई। इसके बाद अल्बनीज ने स्वयं अपने एक्स पोस्ट पर शादी की तस्वीर और वीडियो पोस्ट किया।
अल्बनीज और हेडन ने एक जॉइंट स्टेटमेंट में कहा, “हम अपने परिवार और करीबी दोस्तों के सामने, अपनी आने वाली जिंदगी साथ बिताने के अपने प्यार और कमिटमेंट को शेयर करके बहुत खुश हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button