शेख़ हसीना को बांग्लादेश की कोर्ट ने सुनाई मौत की सज़ा

बांग्‍लादेश की कोर्ट ने पूर्व पीएम शेख हसीना को फांसी की सजा सुनाई है। उन्‍हें मानवता के खिलाफ अपराध करने का दोषी ठहराया गया है। हसीन के साथ उनके गृहमंत्री और पूर्व पुलिस चीफ चौधरी अब्‍दुल्‍लाह को भी मानवता के खिलाफ अपराध का दोषी ठहराया है।

बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना को मानवता के ख़िलाफ़ अपराध का दोषी पाते हुए मौत की सज़ा सुनाई है।
शेख़ हसीना पर पिछले साल जुलाई-अगस्त में हुए विद्रोह के दौरान मानवता के विरुद्ध अपराध के आरोप तय किए गए थे। भारत में निर्वासन में रह रहीं शेख़ हसीना की ग़ैर मौजूदगी में उनके ख़िलाफ़ मामला चलाया गया था। जस्टिस मोहम्मद ग़ुलाम मुर्तज़ा मजूमदार की अध्यक्षता वाले तीन सदस्यीय बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण-1 ने ये फ़ैसला सुनाया है. शेख़ हसीना समेत तीनों अभियुक्तों को न्यायाधिकरण ने दोषी पाया है।
शेख हसीना को बांग्‍लादेशी कोर्ट के फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद उनकी पार्टी अवामी लीग ने लोगों से देशव्‍यापी बंद का आह्वान किया है। अवामी लीग ने अपने समर्थकों से कहा कि वे हड़ताल करें। वहीं शेख हसीना ने चेतावनी दी है कि अब देश को पूरी तरह से कट्टरपंथ की ओर ढकेला जा रहा है और यूनुस एक कठपुतली मात्र हैं। आतंकियों के समर्थन से कट्टरपंथियों का देश पर अब बहुत ज्‍यादा प्रभाव है।
बांग्‍लादेशी प्राधिकरण के मौत की सजा सुनाए जाने के बाद पूर्व पीएम शेख हसीना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। शेख हसीना ने कहा कि यह फैसला धांधली से भरे न्‍यायाधिकरण ने सुनाई है। इसकी स्‍थापना और अध्‍यक्षता एक अनिर्वाचित सरकार द्वारा किया गया। उसके पास कोई भी लोकतांत्रिक जनादेश नहीं है।
शेख हसीना इस समय भारत में हैं और उनके साथ पूर्व गृहमंत्री भी भारत में हैं। युनूस सरकार ने कहा कि वह शेख हसीना के प्रत्‍यर्पण के लिए कानूनी रास्‍ता अपनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button