
मुख्यमंत्री ने दिवंगत महंत रामदास को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोला तहसील क्षेत्र के मदरिया सिद्धपीठ में दिवंगत महंत रामदास को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। महंत रामदास को श्रद्धांजलि देने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मदरिया सिद्धपीठ में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोला तहसील क्षेत्र के मदरिया सिद्धपीठ में दिवंगत महंत रामदास को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन, मानव जीवन के कल्याण और उद्धार का धर्म है। महंत रामदास आजीवन सनातन और वैदिक परंपरा के लिए समर्पित रहे। मदरिया सिद्धपीठ के महंत रहे रामदास का विगत दिनों निधन हो गया था। बुधवार को गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने सिद्धपीठ पहुंचकर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महंत रामदास ने अपना पूरा जीवन सनातन परंपरा की सेवा को समर्पित कर दिया। उनका गोरक्षपीठ से पांच दशकों से गहरा जुड़ाव रहा।
सीएम योगी ने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व मदरिया सिद्धपीठ आगमन पर उन्हें महंत रामदास का भौतिक सानिध्य प्राप्त हुआ था। वैदिक परंपरा को आगे बढ़ाने में महंत जी का योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने सदैव लोगों को सनातन मूल्यों और भारत के प्रति आस्थावान बनने के लिए प्रेरित किया।

