
लखनऊ में तैयार ब्रह्मोस की पहली खेप को राजनाथ-योगी ने दिखाया हरी झंडी
विश्व की सबसे तेज और घातक सटीक प्रहार क्षमता वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल प्रणाली की निर्माता ब्रह्मोस एयरोस्पेस ने लखनऊ की नई इंटीग्रेशन एंड टेस्ट सुविधा से मिसाइल की पहली खेप तैयार कर ली है। लखनऊ का ब्रह्मोस मैन्युफैक्चरिंग सेंटर न सिर्फ भारतीय सेना की जरूरतों को बल्कि आने वाले समय में एक्सपोर्ट की मांगों को भी पूरा करने में सक्षम होगा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस इकाई से तैयार की गई ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप को शनिवार को हरी झंडी दिखाई। यह दिन न सिर्फ उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (यूपीडीआईसी) के लिए मील का पत्थर साबित होगा। बल्कि भारत के रक्षा उत्पादों में आत्मनिर्भरता के संकल्प को भी नई ऊर्जा भी देगा। यह न सिर्फ उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए मील का पत्थर होगा, बल्कि रक्षा उत्पादों में भारत की आत्मनिर्भरता के संकल्प को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, आज का दिन उत्तर प्रदेश की जनता के लिए महत्वपूर्ण दिन है। लखनऊ डिफेंस सेक्टर में अहम भूमिका निभा रहा है। मैंने पांच महीने पहले ब्रह्मोस यूनिट का उ्दघाटन किया था। आज उसकी पहली खेप रवाना कर दी गई। यह आम बात नहीं है। ऑपरेशन सिंदूर ने साबित कर दिया है कि जीत अब हमारी आदत बन चुकी है। दुनिया ने भारत की ताकत को माना है। देश को ये विश्वास है कि अब हम बहुत मजबूत हो चुके हैं।
ब्रह्मोस एयरोस्पेस ही दुनिया की सबसे तेज और सटीक घातक प्रहार क्षमता वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल बनाती है। यह अत्याधुनिक यूनिट 11 मई 2025 को उद्घाटन के बाद पूरी तरह संचालन में आई थी। यहां मिसाइल इंटीग्रेशन, टेस्टिंग और फाइनल क्वालिटी टेस्टिंग की सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। सफल परीक्षण के बाद मिसाइलें भारतीय सशस्त्र बलों में तैनाती के लिए तैयार की जाती हैं।

