भारत और चीन के बीच पांच साल बाद फिर से शुरू हुई सीधी उड़ान

भारत और चीन के बीच पाँच साल बाद सीधी उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं, जिससे दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। चीनी दूतावास ने इसकी पुष्टि की है। इंडिगो एयरलाइन ने सबसे पहले उड़ानें शुरू करने की घोषणा की थी, और अब कोलकाता से ग्वांगझू के लिए पहली उड़ान रवाना हो चुकी है।

भारत के कोलकाता से लगभग 180 यात्रियों को लेकर इंडिगो की फ़्लाइट 6ई-1703 सोमवार को चीन के ग्वांगझोउ पहुंची.
इसके साथ ही लगभग पांच साल बाद भारत और चीन के बीच सीधी उड़ानें बहाल हो गई हैं.
कोविड महामारी के दौरान 2020 की शुरुआत में दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें निलंबित कर दी गई थीं. उसी साल लद्दाख के गलवान में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद उड़ानें दोबारा शुरू नहीं की गई थीं.
हालांकि अब दोनों देशों के संबंध धीरे-धीरे सुधर रहे हैं. पिछले साल दोनों पक्षों ने सीमा पर गश्त से जुड़ा एक ऐतिहासिक समझौता भी किया था.
इस साल अगस्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात साल बाद चीन की यात्रा पर गए, और उसी महीने चीन के विदेश मंत्री वांग यी भी भारत आए थे.
भारत सरकार का कहना है कि उड़ानों की बहाली से लोगों के बीच संपर्क बढ़ेगा और ‘द्विपक्षीय संबंधों को धीरे-धीरे सामान्य बनाने’ में मदद मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button