लगातार 9 बार बजट पेश कर निर्मला सीतारमण ने बनाया रिकॉर्ड

वित्त मंत्री ने संसद में बजट 2026 पेश कर दिया है और अपने कार्यकाल में लगातार 9वां बजट भाषण पढ़ते हुए कई बड़े ऐलान किए हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नौवीं बार केंद्रीय बजट पेश किया। उनका बजट भाषण 85 मिनट का रहा। उन्होंने कहा कि इस बार इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं होगा।
सीतारमण ने ये भी कहा कि 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर और 3 आयुर्वेदिक एम्स बनाए जाएंगे। साथ ही कहा कि कैंसर की 17 दवाइयों पर कस्टम ड्यूटी नहीं लगेगी।
वित्त मंत्री ने कहा कि बजट 2026-27 में राजकोषीय घाटा जीडीपी का 4.3% रहने का अनुमान है। साल 2025-26 में यह 4.4% था यानी घाटे में हल्की कमी आएगी।
Nirmala Sitaraman ने अपने बजट भाषण में कहा कि बैंकिंग सेक्टर में रिफॉर्म बेहद जरूरी हो गया है. खासकर NBFC के लिए सरकार नए विजन पर काम कर रही है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट भाषण में बताया कि इंडियन बैंकिंग सिस्टम की बैलेंसशीट मजबूत है। हाई लेवल कमेटी ऑन बैंकिंग फॉर डेवलप इंडिया स्थापित की जाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन और REC की रीस्ट्रक्चरिंग होगी। कॉर्पोरेट बॉन्ड मार्केट, टोटल रिटर्न स्वैप की शुरुआत होगी। म्यूनिसिपल बॉन्ड के लिए 100 करोड़ रुपये की स्कीम आएगी। वित्त मंत्री के मुाबिक, इससे ग्रामीण इकोनॉमी में बैंकिंग पर फोकस रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button