गोरखपुर: ई-रिक्शा में जा रही युवती से बैड टच, भीड़ ने आरोपी को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

सार: गोरखपुर कैंट थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय युवती से बीच सड़क पर बैड टच और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. युवती की चीख पर भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूला. पुलिस ने मेडिकल कराकर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की.

गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक 30 वर्षीय प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती के साथ सड़क पर छेड़छाड़ की सनसनीखेज घटना सामने आई. युवती शाहपुर की रहने वाली है. खबरों के अनुसार वह हनुमान मंदिर, बेतियाहाता जा रही थी, वह ई-रिक्शा से गणेश चौराहे के पास पहुंची ही थी कि अचानक बाइक सवार युवक ने उसे गलत तरीके से छूते हुए खींचने की कोशिश की.

युवती की चीख सुनकर ई-रिक्शा चालक और आसपास मौजूद लोग हरकत में आ गए. आरोपी बाइक सहित लड़खड़ाकर भागने लगा, लेकिन भीड़ ने कचहरी चौराहे के आगे उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद आरोपी को कैंट पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया.

पुलिस पूछताछ में युवक ने कबूल किया कि उसने अधिक शराब पी रखी थी, जिससे यह घिनौनी हरकत हो गई. पुलिस ने उसका मेडिकल जिला अस्पताल में कराया और उसी रात छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया.

पीड़िता ने कहा कि पहले कभी ऐसा अनुभव नहीं हुआ और घटना ने उसे गहराई से डरा दिया है. अब घर से बाहर निकलने में भी भय लग रहा है. उसने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

कैंट सीओ योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया-

“पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button