समुद्री तूफ़ान मलिसा जमैका का अब तक का सबसे प्रचण्ड तूफ़ान

जमैका और कैरिबियन में सदी का सबसे खतरनाक तूफान मेलिसा अब भी कहर बरपा रहा है... मौत और तबाही का खतरा जारी

समुद्री तूफ़ान मलिसा जमैका से गुजरने के बाद अब क्यूबा की ओर बढ़ रहा है। यह तूफ़ान अब तक के इतिहास में जमैका को प्रभावित करने वाला सबसे प्रचंड तूफ़ान माना जा रहा है।
जमैका पहले ही कैटेगरी चार का तूफान था, इस तूफ़ान ने अब दोबारा जोर पकड़ लिया है। ये अब कैटेगरी पांच के तूफ़ान में बदल गया है। इसे संयुक्त राष्ट्र (UN) ने सदी का सबसे ताकतवर तूफान बताया है। मेलिसा की गति 300 किलोमीटर प्रति घंटा है और ये लगातार आगे बढ़ रहा है। तूफान ने जमैका में भारी तबाही मचाई है और अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
तूफान की आशंका देखते हुए जमैका सरकार ने लगभग 6 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया। स्थानीय प्रशासन ने इमरजेंसी सेवाओं को सतर्क कर दिया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए बसों और नावों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
मेलिसा केवल जमैका तक सीमित नहीं है। इसके प्रभाव से हैती और डोमिनिकन रिपब्लिक में भी भारी नुकसान हुआ है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि तूफान की तेज हवाओं और भारी बारिश से कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है और सड़कें जलमग्न हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button