दार्जिलिंग में लैंडस्लाइड से 14 की मौत

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में पुल टूटने समेत भूस्खलन से 14 लोगों की मौत हो गई है और कई लापता हैं। भारी बारिश के कारण दार्जिलिंग और सिक्किम के बीच बना पुल धराशायी हो गया जिससे दोनों के बीच का संपर्क टूट गया है। दार्जिलिंग और सिक्किम के कई पर्यटन स्थल बंद कर दिए गए हैं।

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में पुल टूटने और कई जगहों पर लैंडस्लाइड से हड़कंप मच गया है। इस आपदा में 14 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हैं। अधिकारियों की मानें तो मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। आपदा की वजह भारी बारिश को बताया जा रहा है।
एक तरफ पुल टूटने से दार्जिलिंग और सिक्किम के बीच का कनेक्शन टूट गया है, तो वहीं सड़क धंसने से दार्जिलिंग और सिलीगुड़ी के बीच बनी रोड भी ब्लॉक हो गई है। कई इलाकों में पानी जमा होने से बाढ़ के हालात बन गए हैं। इस भीषण आपदा के मद्देनजर दार्जिलिंग और सिक्किम के कई पर्यटन स्थलों को भी बंद कर दिया गया है।
कार्सियांग और कालिम्पोंग में भी भूस्खलन हुआ है। जिससे राहत और बचाव कार्य शुरू करने में भी दिक्कत आ रही। भारी बारिश के कारण नेशनल हाईवे 10 पर भूस्खलन देखने को मिला है। चित्रे, सेल्फी दारा समेत कई जगहों पर लैंडस्लाइड से रास्ता बंद हो गया है। इसके अलावा नेशनल हाईवे 717ए पर भी कई भूस्खलन हुए हैं। तीस्ता बाजार इलाके में बाढ़ के हालात बन गए हैं, जिसके कारण कलिम्पोंग से दार्जिलिंग तक का रूट बंद कर दिया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, 7 अक्तूबर तक सिक्किम समेत पश्चिम बंगाल के पहाड़ी राज्यों में मौसम खराब रहने की संभावना है। भारी बारिश से भूटान में फ्लैश फ्लड्स की स्थिति बन सकती है, जिसका असर पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाकों में देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button