
गुजरात में मंत्रिमंडल में फेर बदल, 25 विधायक बने मंत्री हर्ष संघवी बने डिप्टी सीएम
गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल में कुल 25 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। हर्ष संघवी राज्य के नए डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। वह अभी तक राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर काम कर रहे थे।
गुजरात की सियासत में एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। गांधीनगर के महात्मा मंदिर में मंत्रिमंडल विस्तार के तहत नए मंत्रियों ने शपथ ली। इस भव्य समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रतजी नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सबसे पहले हर्ष सांघवी ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्हें गुजरात का डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। कुल 25 मंत्रियों ने शपथ ली। इसमें 16 नए चेहरे शामिल हैं। भूपेंद्र पटेल सरकार में अब कुल मंत्रियों की संख्या 25 हो गई है। गुजरात में अधिकतम मंत्रियों की संख्या 27 हो सकती है। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने नए मंत्रियों के साथ-साथ उन नेताओं को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, जिन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है और राज्य मंत्रियों से राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। इसके साथ ही कांग्रेस की गुजरात इकाई के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने राज्य कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
राज्य मंत्री के रूप में भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को शामिल किया जाना आश्चर्यजनक कदम है।
बीजेपी का यह कैबिनेट फेरबदल मिशन 2027 के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों से पहले नए समीकरणों को परखने की भी कोशिश करेगी। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि युवा नेता गोपाल इटालिया के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी, भाजपा के पाटीदार गढ़ में अपनी पैठ बढ़ा रही है।
गुजरात सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है. फिलहाल, गुजरात के 9 पुराने मंत्रियों को हटाया गया है, जबकि छह पुराने चेहरों को नए मंत्रिमंडल में जगह दी गई है. इनमें पुराने चेहरों में ऋषिकेश पटेल, कनुभाई देसाई, कुंवरजी बावलीया, प्रफुल पानसेरीया, परसोत्तंभाई ओधवजीभाई सोलंकी और हर्ष संघवी शामिल हैं.

