गोरखपुर में कुत्तों का आतंक, बच्चे पर किया हमला, हालत गंभीर

जिले के सहजनवा थाना क्षेत्र में डुमरी चौराहे में शुक्रवार को दो साल के मासूम पर एक कुत्ते ने हमला कर गंभीर रूप में घायल कर दिया. बच्चे को गोरखपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सहजनवां थाना क्षेत्र के डुमरी चौराहे पर शुक्रवार सुबह घर के बाहर खेल रहे दो साल के मासूम सुरंदरम पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। मासूम की मां शालू की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। इस पर जुटे आस-पास के लोगों ने कुत्ते को दौड़ाया तो वह मासूम को छोड़कर भाग गया।
परिजनों ने उसे गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्राइवेट कर्मी रामपाल राज का घघसरा चौकी अंतर्गत डुमरी चौराहे पर मकान है। रामपाल राज ने बताया कि शुक्रवार सुबह उनका दो वर्षीय बेटा सुरंदरम घर के बाहर खेल रहा था, जबकि पत्नी शालू घर में खाना बना रही थीं।
तभी वहां से निकल रहे आवारा कुत्तों की झुंड में से एक कुत्ते ने उनके बेटे सुरंदरम पर हमला कर दिया। बेटे की चीख पुकार सुनकर उनकी पत्नी शालू शोर मचाकर कुत्ते से मासूम को बचाने लगी, शोर-शराबा सुनकर परिवार के अन्य लोग मौके पर आ गए और कुत्ते को भगाकर मासूम को उसके चंगुल से बचाया, लेकिन तब कुत्ता मासूम के होंठ व चेहरे पर जख्म दे चुका था।
परिवार के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली ठर्रापार लेकर पहुंचे, जहां को तुरंत एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया गया और अन्य आवश्यक उपचार दिए गए। इसके बाद परिजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पिता रामपाल ने बताया अभी तक बेटे के इलाज में करीब 70 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं डॉक्टर करीब 2 लाख रुपये का खर्च बता रहे हैं. डॉक्टर ने बेटे के चेहरे पर 10 टांके लगाए हैं। उसके हाथ पर भी गंभीर चोट लगी है। अस्पताल में उसका इलाज जारी है।
शहर में बार-बार हो रहे कुत्तों के हमलों को नगर निगम की टीम ने नियंत्रण नहीं कर पा रही है। फिलहाल कुत्तों के द्वारा हमले की घटनाएं बढ़ रही है और उन पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए शहर में बनाया गया डॉग केयर सेंटर भी बहुत प्रभावी साबित नहीं हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button