पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 राउंड में पहुंचा भारत

पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए वर्ल्ड कप मैच को जीताकर टीम इंडिया ने न सिर्फ सुपर 8 राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया है, बल्कि भारतीय टीम ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ऐतिहासिक महामुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से धूल चटाकर न केवल अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की, बल्कि सुपर-8 में जगह बनाने वाली ग्रुप-ए की पहली टीम भी बन गई है। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में मिली यह जीत रिकॉर्ड बुक में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गई है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि वह रिकॉर्ड क्या है।
भारत की ओर से मिले 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर ही सिमट गई।
टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड और ज्यादा मजबूत हो गया है। दोनों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में नौ बार टक्कर हुई है। जिनमें से 8 मुकाबलों में टीम इंडिया को जीत मिली है। पाकिस्तान ने एक ही बार भारत को 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में हराया था।
भारत ने ईशान किशन की 77 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 175 रन बनाए थे। ईशान किशन को अपनी इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button