युद्धविराम के बाद इसराइल का ग़ज़ा पर बड़ा हवाई हमला, कम से कम 32 लोगों की मौत

गाजा पर इस्राइल के ताजा हमलों में 29 फलस्तीनियों की मौत हो गई। अक्तूबर में संघर्ष विराम के बाद मौत का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।

ग़ज़ा पट्टी में शनिवार को इसराइली हवाई हमलों में कम से कम 32 लोगों की मौत हुई है। ग़ज़ा के स्थानीय प्रशासन ने इसकी जानकारी दी है।
हमास की सिविल डिफ़ेंस एजेंसी का कहना है कि मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। एजेंसी ने ये भी कहा है कि ख़ान यूनिस के दक्षिणी इलाके में विस्थापित लोगों के टेंट पर हेलिकॉप्टर से हमला किया गया।
इसराइली सेना ने इस बात की पुष्टि की है कि शुक्रवार को ‘हमास की ओर से संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन’ किए जाने के जवाब में कई हमले किए गए हैं। इसराइल और हमास दोनों ने एक-दूसरे पर संघर्ष विराम के उल्लंघन का आरोप लगाया है।
सात अक्तूबर, 2023 को हमास के लड़ाकों ने दक्षिण इस्राइल पर हमला किया। उस समय वहां कई लोग नोवा उत्सव मना रहे थे। हमलों में 1,200 से अधिक लोग मारे गए और ढाई सौ से अधिक को बंधक बनाकर गाजा ले जाया गया। इसके बाद इस्राइल ने युद्ध का एलान किया और गाजा में जवाबी हमले किए। इन हमलों में 60 हजार से ज्यादा फलस्तीनी मारे गए। स्थिति इतनी खराब हो गई थी, लोग भुखमरी और अकाल का सामना कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button