जापान के आम चुनाव में पीएम सनाई तकाइची की शानदार जीत, पीएम मोदी ने दी बधाई

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन ने संसदीय चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, दो-तिहाई बहुमत हासिल किया। उनकी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) ने 465 में से 316 सीटें जीतीं, जो 1955 के बाद का रिकॉर्ड है।

जापान में रविवार को हुए आम चुनाव में प्रधानमंत्री सनाई तकाइची की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने बहुमत हासिल किया है। सत्ताधारी एलडीपी और जापान इनोवेशन पार्टी के गठबंधन ने 465 सदस्यों वाले निचले सदन में 352 सीटें जीती हैं। 1955 में पार्टी की स्थापना के बाद से यह एक रिकॉर्ड है। इतना ही नहीं 1986 में दिवंगत प्रधानमंत्री यासुहिरो नाकासोन द्वारा जीती गईं 300 सीटों के पिछले आंकड़े को भी पार कर दिया है। एनएचके सहित कई जापानी मीडिया आउटलेट्स ने इसे *”ऐतिहासिक जीत”* बताया है।
तकाइची की जीत पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, ” जापान-भारत की विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी दुनिया में शांति, स्थिरता और खुशहाली को मज़बूत करने में अहम भूमिका निभाती है। मुझे पूरा भरोसा है कि महामहिम (सनाई तकाइची) के बेहतरीन नेतृत्व में, जापान और भारत के बीच दोस्ताना रिश्ते भविष्य में और भी ऊंचे स्तर पर पहुंचेंगे ।”
एलडीपी के पास ऊपरी सदन में बहुमत नहीं है, इसके बावजूद निचले सदन में हुई भारी बढ़ोतरी से ताकाइची को एक दक्षिणपंथी एजेंडा पर आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। इसका मकसद जापान की अर्थव्यवस्था और मिलिट्री क्षमताओं को बढ़ाना है, क्योंकि चीन के साथ तनाव बढ़ रहा है और वह अमेरिका के साथ रिश्ते बेहतर बनाने की कोशिश कर रही हैं।
ताकाइची ने कहा कि वह विपक्ष से समर्थन हासिल करने की कोशिश करते हुए अपने टारगेट को मजबूती से आगे बढ़ाएंगी। उन्होंने कहा, “मैं फ्लेक्सिबल रहूंगी।” उन्होंने पद संभालने के सिर्फ तीन महीने बाद ही जल्दी चुनाव करवाए। उन्हें उम्मीद थी कि उनकी लोकप्रियता ज्यादा है और वह हालात को बदल सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button