ट्रंप ने नही वेनेज़ुएला की राजनेता मारिया कोरिना मचाडो ने जीता नोबेल शांति पुरस्कार

वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने अपना नोबेल शांति पुरस्कार वेनेजुएला की जनता और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला जीत की कगार पर है और उन्होंने लोकतंत्र स्थापित करने के लिए ट्रंप से समर्थन मांगा। नोबेल समिति ने उनके शांतिपूर्ण संघर्ष की सराहना की।

सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर नोबेल कमेटी ने कहा कि नोबेल शांति पुरस्कार मरिया कोरीना मचादो को “वेनेज़ुएला के लोगों के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने और न्यायपूर्ण और शांतिपूर्ण तरीक़े से तानाशाही के सामने लोकतंत्र के लिए संघर्ष करने” के लिए दिया गया है.
नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा का काफ़ी दिलचस्पी से इंतज़ार किया जा रहा था क्योंकि कई बार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ख़ुद को इसका दावेदार घोषित कर चुके हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई मौक़ों पर कह चुके हैं कि उन्होंने दुनिया के कई हिस्सों में सैन्य संघर्षों को शांत करवाया है. हाल ही में ग़ज़ा में हमास और इसराइल के बीच पहले चरण के संघर्ष विराम की भी उन्होंने घोषणा की थी.
मरिया कोरीना मचादो ने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर पोस्ट करके इस पुरस्कार को वेनेज़ुएला की जनता और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को समर्पित किया है.
उन्होंने लिखा, “सभी वेनेज़ुएला के लोगों के संघर्ष को यह मान्यता हमारे आज़ादी पाने के काम को पूरा करने के लिए प्रोत्साहन देगी.” “मैं यह पुरस्कार वेनेज़ुएला के पीड़ित लोगों और राष्ट्रपति ट्रंप को हमारे मुद्दे को लेकर उनके निर्णायक समर्थन के लिए समर्पित करती हूं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button