
बांग्लादेश में हादी के बाद एक और छात्र नेता को मारी गई गोली
बांग्लादेश में BNP के एक नेता को सिर में गोली मारी गई है। यह घटना हादी की मौत के बाद हुई है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। राजनीतिक अस्थिरता के बीच, यह घटना चिंता का विषय है और सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
बांग्लादेश में इंक़लाब मंच से जुड़े स्टूडेंट लीडर उस्मान हादी की हत्या के बाद अब एक और नेता को सार्वजनिक जगह पर गोली मारी गई है। बांग्लादेश के अख़बार ‘ढाका ट्रिब्यून’ के मुताबिक़, नेशनल सिटिज़न पार्टी (एनसीपी) के खुलना डिवीज़न के प्रमुख और श्रमिक शक्ति के केंद्रीय आयोजक मोतेलब सिकदर को सोमवार सुबह क़रीब 11:45 बजे खुलना के सोनाडांगा इलाक़े में गोली मारी गई।
बताया जा रहा है कि सिकदर के सिर के बाईं ओर गोली लगी है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
गौरतलब है कि बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के गठन के बाद पहली बार देश में आम चुनाव की तैयारी की जा रही है। फरवरी 2026 में बांग्लादेश में आम चुनाव होने को हैं। हैरान करने वाली बात है कि बांग्लादेश में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, देश के विभिन्न हिस्सों में हिंसक विरोध प्रदर्शनों और हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमलों की खबरें आ रही हैं।

