बातचीत सफल ना हुई तो अफ़ग़ानिस्तान के साथ खुली जंग छिड़ जाएगी- पाकिस्तान

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख़्वाजा आसिफ़ ने अफ़ग़ानिस्तान की तालिबान सरकार के साथ चल रही बातचीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर उनकी शर्तें हमारे पक्ष में होंगी तो समझौता ज़रूर हो जाएगा. 'बातचीत सफल ना हुई तो अफ़ग़ानिस्तान के साथ खुली जंग छिड़ जाएगी'

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख़्वाजा आसिफ़ ने कहा है कि अगर बातचीत के ज़रिए मुद्दों का हल नहीं हुआ तो अफ़ग़ानिस्तान के साथ ‘खुली जंग’ छिड़ जाएगी.

बीबीसी उर्दू के मुताबिक़, सियालकोट शहर में मीडिया से बात करते हुए ख़्वाजा आसिफ़ ने कहा कि क़तर और तुर्की बहुत ईमानदारी से अफ़ग़ान तालिबान के साथ बातचीत कर रहे हैं.

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का कहना है कि क़तर में वार्ता के बाद से कोई घटना नहीं घटी है.

उन्होंने कहा, “उनके (अफ़ग़ान तालिबान) साथ हमारी वार्ता में मैंने देखा कि वह शांति चाहते हैं, लेकिन जिन शर्तों पर वह शांति चाहते हैं, वे धीरे-धीरे साफ़ हो जाएंगी.”

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख़्वाजा आसिफ़ ने अफ़ग़ानिस्तान की तालिबान सरकार के साथ चल रही बातचीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर उनकी शर्तें हमारे पक्ष में होंगी तो समझौता ज़रूर हो जाएगा.

पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के बीच सीमा तनाव के बीच दोहा में शांति समझौते के बाद, वार्ता का दूसरा दौर शनिवार को तुर्की के इस्तांबुल में हुआ.

रक्षा मंत्री ने कहा, “हम 40 सालों से अफ़ग़ानिस्तान के लोगों की मेज़बानी कर रहे हैं और अब भी 40 लाख या उससे थोड़े कम अफ़ग़ान यहां रह रहे हैं. जिन लोगों से हम दोहा में बात कर रहे थे, वे पूरे पाकिस्तान में पले-बढ़े हैं.”

हाल ही में पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के बीच सीमावर्ती इलाक़ों में हुई झड़पें सुर्खियों में छाई रहीं. हालांकि अब इन दोनों के बीच सीज़फायर पर सहमति बन गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button