सऊदी अरब ने एशिया के लिए तेल की कीमत घटाई

ऑर्गनाइजेशन ऑफ द पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कंट्रीज़ (OPEC) के सदस्य सऊदी अरब ने तेल बाजार में सरप्लस रिजर्व के बढ़ते संकेतों के बीच जनवरी 2026 के लिए एशिया को अपने कच्चे तेल की बिक्री की कीमत घटाकर पांच साल के सबसे निचले स्तर पर कर दी है.

ऑर्गनाइजेशन ऑफ द पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कंट्रीज (OPEC) के सदस्य सऊदी अरब ने तेल बाजार में सरप्लस रिजर्व के बढ़ते संकेतों के बीच जनवरी 2026 के लिए एशिया को अपने कच्चे तेल की बिक्री की कीमत घटाकर पांच साल के सबसे निचले स्तर पर कर दी है. रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सऊदी अरब ने जनवरी 2026 के लिए एशियाई बाजार में कच्चे तेल की कीमत में बड़ी कटौती की है, जो पिछले पांच साल में सबसे निचले स्तर पर है.
न्यूज एजेंसी के रिव्यू किए गए डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक जनवरी में एशिया के लिए अरब लाइट क्रूड ऑयल की ऑफिशियल सेलिंग प्राइस ओमान/दुबई एवरेज से 0.60 डॉलर प्रति बैरल कम हो गई, जो पांच साल का सबसे निचला लेवल है. एजेंसी के डेटा के मुताबिक क्रूड ऑयल सेलिंग रेट्स में यह प्राइस कट दूसरी मंथली गिरावट है और जनवरी 2021 के बाद इसका सबसे निचला लेवल है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि दिसंबर 2025 के लिए ऑफिशियल सेलिंग प्राइस (OSP) प्रीमियम 1 डॉलर प्रति बैरल था.
एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार तेल बेचने की दरों में गिरावट दुबई के लिए कुल OSP प्रीमियम में गिरावट का ट्रेंड दिखा रही है, जो दिसंबर 2025 में अब तक औसतन 70 सेंट तक गिर गया है, जबकि नवंबर 2025 में यह औसतन 90 सेंट था. एशिया में तेल की कीमतों में यह गिरावट मार्केट में बढ़ती सप्लाई के बैकग्राउंड में आई है, क्योंकि OPEC और रूस की लीडरशिप में सहयोगी देश अपना तेल प्रोडक्शन बढ़ा रहे हैं.
रिपोर्ट के अनुसार आठ OPEC सदस्यों ने साल 2026 की पहली तिमाही के लिए तेल उत्पादन में बढ़ोतरी रोक दी है. यह तब हुआ जब सदस्यों ने अप्रैल 2025 से अपने उत्पादन लक्ष्य को बढ़ाकर लगभग 2.9 मिलियन बैरल प्रति दिन कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button