ओपनएआई ने लॉन्च किया नया एआई वेब ब्राउज़र ‘एटलस’

OpenAI ने अपने पहले AI वेब ब्राउजर ChatGPT Atlas को लॉन्च किया है, जो न सिर्फ इंटरनेट सर्च करता है बल्कि यूजर की ओर से वेबसाइट्स पर जाकर रिसर्च, खरीदारी और प्लानिंग जैसी कई स्मार्ट टास्क भी कर सकता है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में एक और बड़ी छलांग लगाते हुए OpenAI ने मंगलवार को ChatGPT Atlas पेश किया है। यह कंपनी का पहला AI-बेस्ड वेब ब्राउजर है। यह ChatGPT और Sora एप के बाद OpenAI का तीसरा कंज्यूमर प्रोडक्ट है। फिलहाल यह केवल macOS के लिए उपलब्ध है और इसमें GPT-5 मॉडल का इस्तेमाल किया गया है। कई विश्लेषक इसे गूगल क्रोम के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी के रूप में देख रहे हैं।
कंपनी के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने कहा कि ‘एटलस पारंपरिक ब्राउज़र अनुभव को पूरी तरह बदल देगा। यह एड्रेस बार की जगह सीधे चैटजीपीटी इंटरफ़ेस से काम करता है।’
एटलस का पहला संस्करण फिलहाल एपल एमएसीओएस पर जारी किया गया है। यूज़र्स चैटजीपीटी खाते के ज़रिए लॉग इन कर सकते हैं और और उसी चैट इंटरफ़ेस में वेब सर्च, वेबपेज खोलने और कंटेंट समरी जैसी सुविधाएं पा सकते हैं।
ओपनएआई ने बताया कि इसमें एक पेड ‘एजेंट मोड’ भी होगा। यह फीचर उपयोगकर्ता के निर्देशों के अनुसार स्वतः इंटरनेट खंगालकर जानकारी जुटाएगा और सर्च परिणामों का सारांश पेश करेगा।
OpenAI ने Atlas में “ब्राउजर मेमोरी” फीचर जोड़ा है, जिससे यह पिछले सेशंस को याद रख सकता है और उसी आधार पर अनुभव को पर्सनलाइज करता है। हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि यूजर को पूरी कंट्रोल मिलेगी कि ब्राउजर क्या याद रखे और क्या नहीं।
Atlas का सबसे चर्चित फीचर है एजेंट मोड, जो AI ब्राउजर को यूजर की तरफ से वेबसाइट्स से बातचीत करने की क्षमता देता है। यह फीचर ब्राउजर को कई वेबसाइट्स पर रिसर्च करने, प्रोडक्ट खरीदने और ट्रिप प्लान करने की ताकत देता है। फिलहाल यह फीचर ChatGPT Plus, ChatGPT Pro और Business यूजर्स के लिए प्रीव्यू रूप में उपलब्ध है।
यह लॉन्च ऐसे समय में हुआ है जब ओपनएआई अपनी एआई तकनीक को व्यावसायिक उत्पादों में बदलने और अपने राजस्व स्रोतों में विविधता लाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button