इसराइल में फ़लस्तीनी कहानी को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड

इसराइली मंत्री ने राष्ट्रीय फिल्म सम्मान, यानी ओफिर अवॉर्ड्स के लिए फ़ंडिंग रोकने की दी धमकी

इसराइल के संस्कृति मंत्री मिकी ज़ोहर ने धमकी दी है कि वह देश के राष्ट्रीय फिल्म सम्मान, यानी ओफिर अवॉर्ड्स के लिए फ़ंडिंग रोक सकते हैं. इस साल का मुख्य पुरस्कार फ़िल्म ‘द सी’ को मिला है. ये फ़िल्म 12 साल के एक फ़लस्तीनी लड़के की कहानी पर आधारित है. फ़िल्म में दिखाया गया है कि वेस्ट बैंक में रहने वाला यह बच्चा पहली बार समुद्र देखने के लिए तेल अवीव जाना चाहता है. द सी ने बेस्ट फ़िल्म का ओफिर अवॉर्ड जीता है. इसराइल के इस अवॉर्ड को ऑस्कर के समान माना जाता है. इस जीत के बाद फ़िल्म अगले साल ऑस्कर के अंतरराष्ट्रीय फ़ीचर फ़िल्म श्रेणी में इसराइल का प्रतिनिधित्व करेगी. मंत्री मिकी ज़ोहर ने अवॉर्ड चयन को “शर्मनाक” और “इसराइल के नागरिकों के लिए अपमानजनक” बताया है. 13 साल के मोहम्मद गज़ावी ने बेस्ट अभिनेता का अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया. वह अब तक के सबसे कम उम्र के विजेता बने हैं. फ़िल्म में उन्होंने “खालिद” की भूमिका निभाई है, जिसे तेल अवीव की स्कूल ट्रिप के दौरान इसराइली सेना के चेकपॉइंट पर रोका जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button