फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पहुंचे मुंबई, आज होगी पीएम मोदी से मुलाक़ात

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों अपनी पहली मुंबई यात्रा पर हैं, जहां वे पीएम मोदी के साथ कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रथम महिला ब्रिजिट मैक्रों 17 से 19 फ़रवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर सोमवार देर रात मुंबई पहुंचे। मंगलवार को वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात करेंगे। यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही है।

मुंबई में प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय शिखर बैठक भी करेंगे। बाद में, वे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना होंगे, जिसकी मेज़बानी भारत कर रहा है। यह राष्ट्रपति मैक्रों की भारत की चौथी यात्रा है और मुंबई की उनकी पहली यात्रा है।

प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 2:15 बजे मुंबई पहुंचेंगे. इसके बाद 3:15 बजे लोकभवन में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक प्रस्तावित है। इस दौरान भारत‑फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की प्रगति पर समीक्षा होगी और अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार‑विमर्श किया जाएगा। दोनों देशों के बीच कई रक्षा समझौतों को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button