राम मंदिर के शिखर पर फहरी धर्म ध्वजा

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर आज धर्म ध्वजा स्थापित कर दी गई है. इस स्थापना के बाद सीएम योगी ने कहा ध्वजारोहण नए युग की शुरुआत है।

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहरा दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पवित्र पल में हाथ जोड़कर भगवान श्रीराम को नमन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यह ध्वजारोहण अभिजीत मुहूर्त में संपन्न हुआ, जिससे रामनगरी उत्सवमय माहौल में डूब गई।
ध्वज लगभग 22 फीट लंबा और 11 फीट चौड़ा है, जिस पर कोविदार वृक्ष, सूर्यवंश का प्रतीक और ‘ॐ’ अंकित है। इसे इलेक्ट्रिक सिस्टम से आरोहित किया गया। यह आयोजन मंदिर निर्माण की पूर्णता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक माना जा रहा है।
अयोध्या की सड़कों पर धार्मिक नारों की गूंज है। सात सांस्कृतिक मंचों पर लोक कलाकारों ने नृत्य और गायन से माहौल को भव्य बनाया। हजारों श्रद्धालु और साधु-संत इस क्षण के साक्षी बने। सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजामों के बीच यह आयोजन शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न हुआ।
रामनगरी अयोध्या में ऐतिहासिक ध्वजारोहण समारोह के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह नए युग की शुरुआत है। यह भव्य मंदिर 140 करोड़ भारतीयों की आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर पर लहराता यह केसरिया ध्वज धर्म का, भारत की संकल्पना का प्रतीक भी है। संकल्प का कोई विकल्प नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button