राहुल गांधी का बड़ा आरोप: ‘कर्नाटक में वोटर लिस्ट से कट गए 6018 नाम’, CEC पर भी निशाना

सार: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में वोट चोरी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कर्नाटक के अलंद क्षेत्र में कम से कम 6,018 वोट हटाने की साजिश पकड़ी गई. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त पर लोकतंत्र को बचाने वालों को संरक्षण देने का आरोप लगाया और दावा किया कि उनके सभी बयान ठोस सबूतों पर आधारित हैं.

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बार फिर वोट चोरी का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि इस बार वह ठोस सबूतों के साथ बात कर रहे हैं और दावा किया कि “सबूतों से सब कुछ साफ हो जाएगा।”

राहुल गांधी ने इसे “हाइड्रोजन बम” करार देते हुए कहा कि यह तो सिर्फ शुरुआत है, असली हाइड्रोजन बम अभी आने वाला है. यह देश के युवाओं को दिखाने का एक बड़ा कदम है कि चुनावों में किस तरह धांधली की जा रही है.

कर्नाटक के अलंद विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि किसी ने वहां 6,018 वोट हटाने की कोशिश की. उन्होंने कहा, हमें नहीं पता कि 2023 के चुनाव में कुल कितने वोट हटाए गए, लेकिन यह संख्या 6,018 से कहीं ज्यादा है. ये वोट हटाने की कोशिश संयोग से पकड़ी गई.

राहुल ने बताया कि वहां के बूथ लेवल अधिकारी ने देखा कि उसके चाचा का वोट हटा दिया गया है. जांच में पता चला कि वोट हटाने वाला उसके पड़ोसी के नाम से दर्ज है, लेकिन न तो पड़ोसी को इसकी जानकारी थी और न ही वोट हटाने वाले को. राहुल ने कहा, यह साफ है कि किसी और ताकत ने इस प्रक्रिया को हाईजैक कर लिया और वोट हटा दिए.

मुख्य चुनाव आयुक्त पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार उन लोगों को बचा रहे हैं जिन्होंने भारतीय लोकतंत्र को नष्ट किया है.

उन्होंने दोहराया कि वह जो कुछ भी कह रहे हैं, वह 100% सबूतों पर आधारित है. “मैं अपने देश, संविधान और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से प्यार करता हूं और उसी की रक्षा के लिए खड़ा हूं,” राहुल ने कहा.

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया था. पोस्ट में लिखा गया, “कुर्सी की पेटी बांध लीजिए,” और इसके साथ एक वीडियो भी साझा किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button