
यूपी में मौसम सुधरेगा, लेकिन गलन से अभी राहत नहीं
IMD के अनुसार 11 जनवरी से प्रदेश में मौसम सुधरेगा, कोहरा छंटेगा और सूरज की तपिश से दिन के तापमान में अच्छी-खासी बढ़ोतरी होगी।
उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड और गलन झेल रहे लोगों के लिए राहत की नई सुबह आई है। मौसम विभाग (IMD) ने खुशखबरी दी है कि आने वाले 11 जनवरी से प्रदेश में मौसम सुधरेगा, कोहरा छंटेगा और सूरज की तपिश से दिन के तापमान में अच्छी-खासी बढ़ोतरी होगी।
मौसम में आए इस बड़े बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का हाथ है। वैज्ञानिक भाषा में कहें तो पाकिस्तान और पंजाब के ऊपर हवा का एक दबाव बना है, जिसने उत्तर प्रदेश में बर्फीली हवाओं के रुख को मोड़ दिया है। इसी बदलाव की वजह से शनिवार को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बूंदा-बांदी हुई, जिससे वातावरण साफ हुआ और कोहरे की चादर फटने लगी।
गोरखपुर के मौसम की बात करें तो सुबह से ही गलन महसूस की जा रही। आज 11/01/2026 को तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। आने वाले 7 दिनों के साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार न्यूनतम तापमान क्रमश: 8, 7, 8, 8, 8, 9, 10 डिग्री रहने की संभावना है। यानी अभी गोरखपुर वासियों को ठंड से राहत नहीं मिलती दिख रही।

