
मेक्सिको में आया शक्तिशाली 6.5 तीव्रता का भूकंप, दो लोगों की मौत
शुक्रवार सुबह दक्षिणी मैक्सिको में 6.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसने ग्वेरेरो राज्य में व्यापक नुकसान पहुंचाया और राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबॉम की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस कोझटकों के कारण बीच में रोक दिया। ग्वेरेरो राज्य में 50 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई जब भूकंप के झटकों से उसका घर ढह गया।
मेक्सिको में शुक्रवार को आए 6.5 तीव्रता के भूकंप के बाद कम से कम दो लोगों की मौत हो गई है। भूकंप के झटके देश के दक्षिणी और मध्य हिस्से में महसूस किए गए।
अमेरिका में बीबीसी के न्यूज़ पार्टनर सीबीएस ने स्थानीय समय के अनुसार शुक्रवार शाम तक दो लोगों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की जानकारी दी है।
इस भूकंप का केंद्र दक्षिण-पश्चिमी राज्य गरेरो में सैन मार्कोस के पास, लोकप्रिय पर्यटक शहर एकापुल्को के नज़दीक था।
गुएरेरो की गवर्नर एवेलिन सालगादो ने बताया कि राज्य में 50 साल की एक महिला की मौत होने की आशंका है। वहीं, मेक्सिको सिटी की मेयर क्लारा ब्रुगादा ने 60 साल के एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने यह भी कहा कि 12 लोग घायल हुए हैं।
ब्रुगादा के अनुसार, शुक्रवार के भूकंप के बाद उसके झटके अब भी महसूस किए जा रहे थे। उन्होंने स्थानीय लोगों से “शांत रहने” और “हमेशा लाइफ़ बैकपैक तैयार रखने” की अपील की।
ग्वेरेरो में राजमार्गों पर भूस्खलन, गैस लीक और घरों, सार्वजनिक इमारतों व अस्पतालों को नुकसान पहुंचा। एक अस्पताल में गंभीर संरचनात्मक क्षति हुई और मरीजों को बाहर निकाला गया।
भूकंप के दौरान नेशनल पैलेस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही राष्ट्रपति शीनबॉम ने शांति से कहा, “शांत रहें” और पत्रकारों के साथ बाहर निकलीं। कुछ देर बाद उन्होंने कॉन्फ्रेंस फिर शुरू की और ग्वेरेरो गवर्नर से बात कर कोई बड़ा नुकसान नहीं होने की जानकारी दी।

