
नागपुर: विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 15 लोगों की मौत
नागपुर के कटोल तहसील में स्थित SBL एनर्जी लिमिटेड की डेटोनेटर पैकिंग यूनिट में 1 मार्च को भीषण धमाका हुआ। फैक्ट्री में हुए हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई।
महाराष्ट्र के नागपुर जिले के इंडस्ट्रियल इलाके में रविवार, 1 मार्च को तेज धमाका हुआ। यह धमाका खनन में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक (एक्सप्लोसिव) और अन्य विस्फोटक बनाने वाली कंपनी में हुआ है। फैक्ट्री में हुए धमाके में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई।
यह हादसा कटोल तहसील के राउलगांव स्थित SBL एनर्जी लिमिटेड की डेटोनेटर पैकिंग यूनिट में हुआ। धमाका इतना भीषण था कि फैक्ट्री परिसर में मौजूद कई कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और राहत बचाव के दल पहुंचे।

