
दिल्ली धमाके पर पीएम मोदी ने कहा- षड्यंत्रकारियों को बख़्शा नहीं जाएगा
दिल्ली में लाल किले मेट्रो के पास सोमवार (10 नवंबर) को शाम चलती कार में हुए धमाके के बाद राजधानी में हाई अलर्ट है और इस हादसे में अबतक 12 लोगों की मौत हो चुकी है.
दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार (10 नवंबर) को कार में हुए विस्फोट के बाद अबतक 12 लोगों की मौत हो चुकी है और इस धमाके में 25 लोग घायल हैं. इस विस्फोट के बाद राजधानी में हाई अलर्ट है और पुलिस की जगह छापेमारी चल रही है और एजेंसियां संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है. इस मामले में मंगलवार को यूएपीए के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की और राष्ट्रीय राजधानी में कई स्थानों पर छापे मारे गए हैं.
लाल किले के पास जिस कार में सोमवार शाम को विस्फोट हुआ, उसके चालक का कथित तौर पर फरीदाबाद आतंकवादी मॉड्यूल से संबंध था. वहीं इस विस्फोट के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज मंगलवार (11 नवंबर) को एक हाई लेवल बैठक की.
इस हादसे को लेकर सभी एजेंसियां संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई हैं और IG CRPF राजेश अग्रवाल दिल्ली लाल किला विस्फोट स्थल पर पहुंचे. उन्होंने कहा दिल्ली पुलिस विस्फोट की आधिकारिक जानकारी देगी और CRPF दिल्ली पुलिस को हर आवश्यक सहायता प्रदान करेगी, हमारी (सुरक्षा बढ़ाने की) तैयारी जारी है.
दिल्ली ब्लास्ट को लेकर गृह मंत्रालय में चल रही बैठक खत्म हो गई. करीब दो घंटे ये बैठक चली. बैठक में सभी अधिकारियों को गृहमंत्री ने दिए निर्देश कि इस घटना में शामिल कोई दोषी नहीं बचना चाहिए.
भूटान पहुंचे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दिल्ली धमाके के षड्यंत्रकारियों को बख़्शा नहीं जाएगा.
पीएम मोदी ने कहा कि वो बहुत भारी मन से भूटान आए हैं.
उन्होंने कहा, “कल शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी के मन को व्यथित कर दिया है. मैं पीड़ित परिवारों का दुःख समझता हूं. आज पूरा देश उनके साथ खड़ा है.

