राज्य सभा की 37 सीटों पर चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने जारी की तारीख

राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हो चुकी है। राज्यसभा चुनाव 2026 में 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को वोटिंग होगी। उसी दिन रिजल्ट आएगा। शरद पवार समेत कई दिग्गज रिटायर होंगे।

भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा में 37 सीटों के चुनाव की तारीख़ों का एलान कर दिया है। आयोग की घोषणा के अनुसार, इन चुनावों के लिए 26 फ़रवरी को नोटिफ़िकेशन जारी किया जाएगा।16 मार्च को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना की जाएगी।

जिन राज्यों में सीटें खाली हो रही हैं, उनमें हैं- महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना। इन राज्यों में 37 संसद सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त होने जा रहा है।

सबसे ज़्यादा सीटें महाराष्ट्र से हैं, जहाँ 7 सीटें खाली हो रही हैं. तमिलनाडु में छह और पश्चिम बंगाल और बिहार में 5-5 सीटों के लिए मतदान होगा।

कुल 245 सदस्यों वाली राज्यसभा में 233 चुने जाते हैं, और ये चुनाव छह साल के चक्र का हिस्सा हैं। चुनाव आयोग ने पहले ही इन राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को रिटर्निंग ऑफिसर्स की नियुक्ति के लिए पत्र भेज दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button