चीन को लेकर अमेरिका ने दी ब्रिटेन को चेतावनी

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ब्रिटेन के लिए चीन के साथ समझौते करना 'बहुत ख़तरनाक' है। यह बयान ऐसे समय आया है, जब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर चीन दौरे पर हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ब्रिटेन के लिए चीन के साथ समझौते करना ‘बहुत ख़तरनाक’ है। यह बयान ऐसे समय आया है, जब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर चीन दौरे पर हैं।
चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने गुरुवार को दीर्घकालिक, स्थिर और व्यापक रणनीतिक साझेदारी विकसित करने पर सहमति जताई।
चीन के साथ संबंधों को सुधारने के लिए स्टार्मर ऐसे समय बीजिंग पहुंचे, जब ब्रिटेन और अमेरिका के संबंध तनावपूर्ण हैं। इस दौरे से ट्रंप की नाराजगी का जोखिम है, क्योंकि वह पहले से ही अमेरिका के सबसे करीबी देशों पर टैरिफ लगा रहे हैं और उनकी आलोचना कर रहे हैं।
ट्रंप की यह प्रतिक्रिया पीएम स्टार्मर और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई बैठक के बाद सामने आई है।
बीजिंग स्थित ग्रेट हाल ऑफ पीपल में दोनों नेताओं की यह बैठक करीब 80 मिनट चली। इस पर वाशिंगटन की विशेष नजर रही। यह बैठक ऐसे समय हुई, जब कई वर्षों के तनाव के बाद दोनों देश अपने संबंधों को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button