प्यार के लिए शब्दों की नहीं, भावनाओं की जरूरत होती है

बैडमिंटन खिलाड़ी आकाश और मुस्कान सुन या बोल नहीं सकते, लेकिन उन्होंने इस कमी को कभी अपने प्यार के आड़े नहीं आने दिया।

आज हर तरफ प्यार की कहानियां हैं। प्यार के इजहार की बातें हैं। इस बीच जयपुर के आकाश (27) और धौलपुर की मुस्कान की प्रेम कहानी भी बेहद खास है। मलेशिया में एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन टूर्नामेंट के मेडलिस्ट आकाश और मुस्कान की अनोखी लव स्टोरी 19 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बदल रही है। वे मूक-बधिर (बोल-सुन नहीं सकते) हैं और उनकी प्रेम कहानी वीडियो कॉल पर साइन लैंग्वेज के जरिए शुरू हुई थी। जयपुर के डेफ (बधिर) बैडमिंटन खिलाड़ी आकाश गुप्ता और मुस्कान की प्रेम कहानी वास्तव में अनोखी है, जो साबित करती है कि प्यार के लिए शब्दों की नहीं, भावनाओं और इशारों की जरूरत होती है।
जयपुर के बैडमिंटन खिलाड़ी आकाश और धौलपुर की मुस्कान ने एक-दूसरे को साइन लैंग्वेज में बात करते हुए समझा और पसंद किया। आकाश-मुस्कान की शादी जयपुर के एक होटल में होगी। इस शादी में देश भर से 100 से अधिक मूक-बधिर बच्चे शामिल होंगे।
आकाश एक प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, जिन्होंने मलेशिया में एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता है। वहीं, मुस्कान पेंटिंग की शौकीन हैं।
अआकाश की सादगी ने मुस्कान का दिल जीता। वे एक-दूसरे के गुस्से और प्यार को आँखों के इशारों से ही समझ जाते हैं। मुस्कान बताती हैं कि जब भी नाराजगी होती है, वही आकाश को मनाती हैं।
दोनों ने पारंपरिक तरीके से प्री-वेडिंग शूट करवाया है, जिसमें वे बेहद खुश नजर आ रहे हैं। मुस्कान को पेंटिंग का बहुत शौक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button