सीएम योगी की अगुवाई में आज गोरखपुर में निकलेगी शोभायात्रा

गोरखपुर में दशहरे पर गुरुवार शाम को गोरक्षपीठाधीश्वर की अगुवाई में भव्य पारंपरिक विजयदशमी शोभायात्रा निकाली जाएगी।

यूपी के गोरखपुर में दशहरे पर गुरुवार शाम को गोरक्षपीठाधीश्वर की अगुवाई में भव्य पारंपरिक विजयदशमी शोभायात्रा निकाली जाएगी। गुरुवार दो अक्टूबर को गोरक्षपीठ में विजयदशमी पर नाथपंथ की विशेष परंपरा के अनुसार दिनभर अनुष्ठान का क्रम जारी रहेगा। सुबह 9:20 बजे से गोरक्षपीठाधीश्वर गुरु गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन करेंगे।
श्रीनाथ जी के पूजन के बाद गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित समस्त देव विग्रहों का पूजन गोरक्षपीठाधीश्वर द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में गोरक्षपीठाधीश्वर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे। अपराह्न चार बजे से गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की शोभायात्रा निकलेगी। पीठाधीश्वर, गुरु गोरक्षनाथ का आशीर्वाद लेकर अपने रथ पर सवार होंगे।
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर 02 से 04 अक्तूबर तक रुट डायवर्जन रहेगा। शाम चार बजे से प्रतिमा विसर्जन तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। तीनों दिनों तक भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। इमरजेंसी व एंबुलेंस को छूट रहेगी।
– लखनऊ की तरफ से गोरखपुर आने वाले भारी वाहनों को सहजनवा बाईपास जीरो प्वाइंट से ही डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन बाघागाड़ा, रामनगर कड़जहां एवं जंगल कौड़िया फोरलेन होते हुए जाएंगे।
– वाराणसी, आजमगढ़, मऊ एवं बड़हलगंज से गोरखपुर की तरफ आने वाले भारी वाहनों को बेलीपार थाना क्षेत्र बाघागाड़ा स्थित फोरलेन पर डायवर्ट किया जाएगा, ये वाहन रामनगर कड़जहां एवं कालेसर होते हुए गंतव्य को जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button