फ़लस्तीन को मान्यता देने के बाद ब्रिटेन ने इसराइल को दी चेतावनी

बिन्यामिन नेतन्याहू ने ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया की ओर से फ़लस्तीन को मान्यता देने के बाद कड़ी प्रतिक्रिया दी है

अमेरिका और इजरायल के विरोध के बाद भी यूके, ऑस्‍ट्रेलिया और कनाडा ने फिलिस्‍तीन को एक देश की मान्‍यता दे दी है. जहां ऑस्‍ट्रेलिया और कनाडा ने यह फैसला पहले ले लिया था तो रविवार को यूके इस कड़ी में नया नाम बना है. ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्‍टारमर ने इस बात की पुष्टि रविवार को कि उनका देश औपचारिक तौर पर फिलिस्‍तीन को एक देश की मान्‍यता दे रहा है. ऑस्‍ट्रेलिया, कनाडा के बाद अब यूके के इस ऐलान को कॉमनवेल्‍थ देशों की तरफ से किया गया एक समन्वित पहल माना जा रहा है.
ब्रिटेन की विदेश मंत्री यवेट कूपर ने कहा है कि उन्होंने इसराइल को वेस्ट बैंक के किसी भी हिस्से पर कब्ज़ा न करने की चेतावनी दी है.
कूपर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में शामिल होने जा रही हैं, जहां फ़्रांस और अन्य यूरोपीय देश भी फ़लस्तीन को मान्यता देने की घोषणा करने वाले हैं.
इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने फ़लस्तीन को मान्यता देने की निंदा करते हुए इसे “आतंकवाद को बड़ा इनाम” बताया.ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया की ओर से फ़लस्तीन को देश के तौर पर मान्यता दिए जाने के बाद इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा कि वह अमेरिका से लौटने के बाद इसका जवाब देंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button