ग़ज़ा में हमला करने की तैयारी में है हमास: अमेरिका

इजरायल और हमास के बीच सीजफायर की अटकलों के बीच, अमेरिकी राज्य विभाग ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें दावा किया गया है कि हमास गाजा में आम नागरिकों पर हमला करने की योजना बना रहा है. अमेरिका ने चेतावनी दी है कि ऐसा कोई भी कदम युद्धविराम का उल्लंघन होगा.

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने शनिवार को चेतावनी दी है कि उसे ऐसी ‘विश्वसनीय रिपोर्टें’ मिली हैं, जिनसे संकेत मिलता है कि हमास ग़ज़ा में नागरिकों पर ‘हमला’ करने की योजना बना रहा है.
मंत्रालय ने कहा कि ऐसा कोई भी कदम संघर्षविराम समझौते का गंभीर उल्लंघन होगा और यह “मध्यस्थता के ज़रिए हासिल हुई अब तक की प्रगति को कमज़ोर करेगा.” अमेरिकी अधिकारियों ने इन रिपोर्टों के स्रोत या इससे जुड़ी कोई अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की है.
अमेरिका ने कहा है कि उसने ग़ज़ा शांति समझौते के अन्य गारंटरों, यानी मिस्र, क़तर और तुर्की को पहले ही सूचित कर दिया है और हमास से संघर्षविराम की शर्तों का पालन करने की मांग की है.
विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया, “अगर हमास इस हमले को अंजाम देता है, तो ग़ज़ा के लोगों की सुरक्षा और संघर्षविराम की बनाए रखने के लिए कदम उठाए जाएंगे.”

अभी तक हमास ने इस बयान पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

फिलहाल, इसराइल और हमास के बीच संघर्षविराम का पहला चरण लागू है. हमास की तरफ से जीवित बंधकों को रिहा किया जा चुका है, जबकि मृतकों के शवों को इसराइल को सौंपने की प्रक्रिया जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button