
कोलकाता में 5.5 तीव्रता के भूकंप के झटके, खाली किए घर-ऑफिस
कोलकाता में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। लोग घरों के बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए।
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के एक बड़े हिस्से में शुक्रवार दोपहर को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। दोपहर करीब 1 बजकर 22 मिनट पर आए इस भूकंप ने लोगों के बीच भारी दहशत पैदा कर दी।
भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई है, जबकि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने इसे 5.3 बताया है।
भूकंप का केंद्र बंगाल के टाकी से मात्र 26 किलोमीटर की दूरी पर स्थित था, जिसके कारण सीमावर्ती इलाकों और कोलकाता में झटके काफी तीव्र महसूस किए गए।
- कुछ सेकंड तक चली इस हलचल से शहर के कई इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुकानों और बाजारों में लोग सामान छोड़कर खुले स्थानों की ओर भागे।

