ट्रंप : नेतन्याहू को वेस्ट बैंक पर क़ब्ज़ा नहीं करने देंगे

अरब देशों के नेताओं ने इजरायल के कब्जे की बात पर चिंता व्यक्त की है। संयुक्त अरब अमीरात ने चेतावनी दी है कि कब्जे संबंधी इजरायल का कोई भी कदम ‘लक्ष्मण रेखा’ लांघने जैसा होगा

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अरब देशों के नेताओं को आश्वासन दिया कि वह इजरायल को कब्जाए गए वेस्ट बैंक को अपने में विलय नहीं करने देंगे। अरब देशों के नेताओं ने इजरायल के कब्जे की बात पर चिंता व्यक्त की है। संयुक्त अरब अमीरात ने चेतावनी दी है कि कब्जे संबंधी इजरायल का कोई भी कदम ‘लक्ष्मण रेखा’ लांघने जैसा होगा। इजरायल का 1967 से वेस्ट बैंक, पूर्वी यरुशलम और गाजा पट्टी पर दखल है।
राष्ट्रपति ट्रंप सोमवार को पीएम नेतन्याहू से मुलाक़ात करने वाले हैं। मुलाक़ात से पहले उन्होंने कहा है कि ग़ज़ा समझौता ‘काफ़ी क़रीब’ है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की है और वह कब्जे की इजाजत नहीं देंगे। उन्होंने कहा, “बस बहुत हो गया। अब इसे रोकने का समय आ गया है।”
गाजा की ही तरह वेस्ट बैंक पर भी फिलिस्तीनी प्राधिकारियों का शासन है। ट्रंप लंबे समय से नेतन्याहू के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों को सार्वजनिक तौर पर स्वीकारते रहे हैं लेकिन उन्हें अब लंबे वक्त से जारी युद्ध के कारण अरब देशों के नेताओं के दबाव का सामना करना पड़ा है।
इसराइल पर ग़ज़ा में युद्ध और वेस्ट बैंक पर क़ब्ज़ा ख़त्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ रहा है। कई पश्चिमी देश औपचारिक रूप से फ़लस्तीन को एक देश के तौर पर मान्यता दे रहे हैं।
इजरायली अधिकारियों ने हाल ही में कहा था कि उनकी सरकार ब्रिटेन, कनाडा और फ्रांस सहित कई देशों द्वारा फलस्तीनी राष्ट्र को मान्यता देने के निर्णय के प्रतिशोध में वेस्ट बैंक के कम से कम एक हिस्से को अपने में मिला सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button