डोनाल्ड ट्रंप को मिला फीफा शांति पुरस्कार

डोनाल्ड ट्रंप को फीफा ने पीस प्राइज से नवाजा है. फीफा द्वारा पहली बार शुरू किया गया इस पुरस्कार के विजेता डोनाल्ड ट्रंप को चुना गया।

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को वाशिंगटन में फीफा-2026 विश्व कप ड्रॉ के दौरान फीफा शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने ट्रम्प को यह सम्मान प्रदान किया। यह पुरस्कार पिछले महीने शांति स्‍थापना के लिए व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए शुरू किया गया था।2026 फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ के दौरान शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फ़ीफ़ा का नया ‘पीस प्राइज़’ दिया गया है।
राष्ट्रपति ट्रंप लंबे समय से नोबेल शांति पुरस्कार पाने की ख़्वाहिश ज़ाहिर कर चुके हैं। उनका कहना है कि उन्होंने ‘कई युद्ध रुकवाए’, इसलिए उन्हें यह पुरस्कार दिया जाना चाहिए। ट्रंप इस नए फ़ीफ़ा पुरस्कार के लिए पहले से ही सबसे मज़बूत दावेदार माने जा रहे थे।
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, ट्रंप और फ़ीफ़ा अध्यक्ष जियानी इन्फ़ैन्टिनो के बीच क़रीबी संबंध हैं, और इन्फ़ैन्टिनो पहले भी कह चुके हैं कि ग़ज़ा में संघर्ष विराम कराने की कोशिशों के लिए ट्रंप को नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए था।
फ़ीफ़ा अध्यक्ष इन्फ़ैन्टिनो ने ट्रंप को यह पुरस्कार देते हुए कहा कि यह एक ‘खूबसूरत मेडल है, जिसे आप जहां चाहें पहन सकते हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button