ट्रंप ने ख़ुद को ‘वेनेज़ुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति’ बताया

अमेरिका ने वेनेजुएला में बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया। डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को सोशल मीडिया पर ‘Acting President of Venezuela’ बताया।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ख़ुद को सोशल मीडिया TRUTH पर खुद को ‘Acting President of Venezuela’ बताया। पोस्ट में एक एडिटेड विकिपीडिया पेज दिखाया गया, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप को जनवरी 2026 से वेनेजुएला का मौजूदा राष्ट्रपति बताया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ये पोस्ट इंटरनेट की दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है।
अमेरिका ने जनवरी की शुरुआत में वेनेजुएला की सरकार को गिराने के लिए बड़े पैमाने पर सैन्य हमले किए। इस ऑपरेशन में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और फर्स्ट लेडी सिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका तब तक वेनेजुएला की सरकार चलाएगा जब तक एक “सुरक्षित और उचित सत्ता हस्तांतरण” सुनिश्चित नहीं हो जाता। हालांकि, वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट ने निकोलस मादुरो की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button