मशहूर अभिनेता असरानी का 84 साल की उम्र में निधन

दिग्‍गज बॉलीवुड एक्‍टर असरानी के निधन से हर कोई स्‍तब्‍ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर 'गहरा दुख' व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने एक्‍टर को श्रद्धांजलि दी है।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता असरानी के निधन से हर कोई स्‍तब्‍ध है। असरानी के इस तरह दुनिया छोड़कर जाना, ना सिर्फ फिल्‍म इंडस्‍ट्री बल्‍क‍ि उनके करोड़ों फैंस के लिए गहरा झटका लेकर आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मंगलवार सुबह दिवंगत एक्‍टर को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री गोवर्धन असरानी के निधन से उन्‍हें गहरा दुख पहुंचा है। पीएम ने उन्‍हें एक ऐसे कलाकार के रूप में याद किया, जिन्‍होंने पीढ़‍ियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह 9 बजकर 9 मिनट पर X पर लिखा, ‘श्री गोवर्धन असरानी जी के निधन से गहरा दुख हुआ। एक प्रतिभाशाली मनोरंजनकर्ता और वास्तव में बहुमुखी कलाकार, उन्होंने पीढ़ियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। उन्होंने अपने कभी न भूल पाने वाली परफॉर्मेंसेज के जरिए अनगिनत लोगों के जीवन में खुशी और हंसी बिखेरी। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को हमेशा संजोया जाएगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति।’
सोमवार को असरानी के निधन के बाद, उनके परिवार ने एक्‍टर की इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक बयान जारी किया। इसमें लिखा है, ‘हमारे प्रिय, सबके चेहरों पर मुस्कान लाने वाले, असरानी जी अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका जाना हिंदी सिनेमा और हमारे दिलों, दोनों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने अभिनय से जो अमिट छाप छोड़ी है, वह अमर रहेगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
दूसरी ओर, अनुपम खेर ने भी एक वीडियो शेयर कर बताया है कि वह सदमे में हैं, क्‍योंकि पिछले हफ्ते ही उन्‍होंने उनसे बात की थी। इसी तरह राजपाल यादव ने भी दिवंगत आत्‍मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button