
वैज्ञानिकों ने क्रिसमस ट्री की सुइयों में खोजा सोना
फिनलैंड के वैज्ञानिकों ने नॉर्वे स्प्रूस पेड़ों की सुइयों जैसे पत्ते में सोने के नैनोपार्टिकल्स खोजे. किटिला खदान के पास 23 पेड़ों के 138 सैंपल में 4 में सोना मिला. एंडोफाइट बैक्टीरिया जड़ों से सोना सोखकर बायोफिल्म में जमा करते हैं.
सुनकर यकीन करना मुश्किल है लेकिन फिनलैंड के वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक ऐसा रहस्यमय पेड़ खोज निकाला है जिसने सबको हैरान कर दिया है. वैज्ञानिकों के अनुसार नॉर्वे स्प्रूस यानी स्मूस पेड़ों की सुइयों में असली सोने के बेहद छोटे-छोटे कण मौजूद हैं जिन्हें ‘गोल्ड नैनोपार्टिकल्स’ कहा जाता है. फिनलैंड के उत्तरी इलाके में मौजूद किटिला खदान यूरोप की सबसे बड़ी गोल्ड माइंस में से एक है. इसी खदान के पास वैज्ञानिकों ने 23 स्मूस पेड़ों से 138 सैंपल लिए और जब इनका बारीकी से अध्ययन किया गया तो 4 पेड़ों की सुइयों में सोने के नैनोपार्टिकल्स मिले. एक नई स्टडी के मुताबिक, नॉर्वे स्प्रूस (Picea abies) नाम के पेड़ बैक्टीरिया की मदद से जड़ों से पानी के साथ सोने के कण सोख लेते हैं। ये खोज हाल ही को ‘एनवायरनमेंटल माइक्रोबायोम’ जर्नल में छपी।
ये सोने के कण इतने छोटे हैं कि इन्हें नंगी आंखों से देख पाना नामुमकिन है क्योंकि ये एक मिलीमीटर के भी लाखवें हिस्से जितने छोटे होते हैं. अब लोगों के मन में सवाल ये उठता है कि आखिर ये सोना पेड़ों तक पहुंचा कैसे? इसके पीछे का राज छिपा है प्रकृति के बेहद छोटे लेकिन कमाल के जीवों में जिन्हें एंडोफाइट बैक्टीरिया कहा जाता है. ये बैक्टीरिया पेड़ों की जड़ों में रहते हैं और पानी के साथ मिट्टी में मौजूद तत्वों को सोखने में मदद करते हैं. जब मिट्टी में सोने के कण घुले होते हैं तो पानी के साथ वो पेड़ों की जड़ों में पहुंच जाते हैं.
हालांकि सोना एक जहरीला तत्व होता है इसलिए पेड़ इसे सीधा अपने अंदर नहीं रखते हैं. छोटे-छोटे जीव बायोमिनरलाइजेशन नाम के प्रक्रिया के जरिए सोने के कणों को अपने अंदर अलग कर लेते हैं और धीरे-धीरे पेड़ की नुकीली सुइयों में जमा कर देते हैं.एक वैज्ञानिक ने इस शोध के बारे में बताया कि ये खोज भले ही आर्थिक रूप से सोना निकालने के लिए उपयोगी न हो लेकिन इससे सोने की खदानों का पता लगाने में बड़ी मदद मिल सकती है. यानी भविष्य में वैज्ञानिक सिर्फ पेड़ों की नुकीली सुइ का सैंपल लेकर ये अंदाजा लगा सकते हैं कि आसपास की मिट्टी में सोने का भंडार है भी या नहीं.

