इंतेज़ार, भगदड़, मौत, … क्यों भीड़ हुई बेकाबू

तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख विजय के नेतृत्व में करूर में आयोजित एक रैली में शनिवार को भगदड़ मचने से 39 लोगों की मौत हो गई। वहीं 52 से अधिक घायल हो गए। वहीं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं

तमिलनाडु के करूर में अभिनेता से नेता बने विजय की रैली में भगदड़ मचने से कम से कम 39 लोगों की मौत हुई है.
तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव पी. सेंथिल कुमार ने मीडिया को बताया है कि हादसे में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है और कुल 95 घायल लोग अस्पताल में भर्ती हैं.
हादसे पर तमिलनाडु के सीएम एम.के. स्टालिन की ओर से जारी बयान में मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये के मुआवज़े का एलान भी किया गया है.
वहीं एक्टर विजय ने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर पोस्ट करके इस घटना के लिए बेहद दुख जताया है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वह गहरी पीड़ा में हैं.
करूर के जिस मैदान में एक्टर विजय की रैली का आयोजन किया गया था, उसकी क्षमता 10,000 लोगों की है, लेकिन वास्तव में मौके पर 30,000 के लगभग लोग मौजूद थे.
रैली में मची भगदड़ के बाद विजय ने एक्स पर पोस्ट करके दुख जताया है.
उन्होंने लिखा, “मेरा दिल टूट गया है. मैं असहनीय दर्द और दुख में हूं, जिसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता. करूर में जान गंवाने वाले अपने प्रिय भाइयों और बहनों के परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करता हूं. मैं अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.”
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन आज घटनास्थल का दौरा कर सकते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मामले की जांच के लिए एकत सदस्यीय पैनल का गठन किया है, जिसकी अध्यक्षता रिटायर्ड हाईकोर्ट की जस्टिस अरुणा जगदीशन करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button